Sitapur : डीएम की अध्यक्षता में बैंकिंग समितियों की बैठक संपन्न

सभी बैंकों को तय मानकों के अनुसार क्रेडिट अनुपात सुधारने को कहा। खराब अनुपात वाले बैंकों को सुधार के निर्देश दिए। रोजगार देने वाली योजनाओं से जुड़े विभाग ल

Dec 18, 2025 - 22:00
 0  13
Sitapur : डीएम की अध्यक्षता में बैंकिंग समितियों की बैठक संपन्न
Sitapur : डीएम की अध्यक्षता में बैंकिंग समितियों की बैठक संपन्न

सीतापुर। जिलाधिकारी राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति, जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय आरसेटी परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बैंक चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ योग्य लोगों तक पहुंचे। किसी भी स्तर पर फाइलें बेवजह लंबित न रखी जाएं और उनका अच्छी तरह निस्तारण हो। अस्वीकृत ऋण आवेदनों की जांच के लिए समिति बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए। सभी बैंकों को तय मानकों के अनुसार क्रेडिट अनुपात सुधारने को कहा। खराब अनुपात वाले बैंकों को सुधार के निर्देश दिए। रोजगार देने वाली योजनाओं से जुड़े विभाग लक्ष्य के अनुसार फाइलें संबंधित बैंक शाखा को भेजें और उनका नियमित अनुसरण करें ताकि समय पर ऋण स्वीकृत हो सकें।

लापरवाही करने वाले शाखा प्रबंधकों के खिलाफ राज्य स्तरीय बैंकिंग समिति को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। अच्छा काम करने वाले शाखा प्रबंधकों को सम्मानित करने को कहा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत भेजी गई फाइलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। यह रोजगार पैदा करने की महत्वपूर्ण योजना है, इसमें कोई ढिलाई न बरती जाए। बैंकों से अधिक से अधिक रोजगार सृजन में योगदान देने को कहा। एनआरएलएम के तहत भी फाइलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वर्ष 2026-27 के लिए नावार्ड द्वारा जारी संभाव्य ऋण योजना का विमोचन भी किया। बैठक में लीड बैंक मैनेजर, उपायुक्त उद्योग सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : लखनऊ का AQI (वायु गुणवत्ता इंडेक्स) 174, निजी ऐप्स का हाइपर लोकल मानक अपनाने से फैल रहा भ्रम, भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow