Sitapur : पीपा पुरवा में हिंदू सम्मेलन हुआ, कमलेश मौर्य मृदु ने दिया संदेश
उन्होंने कहा कि सब समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ना हमारा लक्ष्य है। जाति, वर्ग, मत, पंथ और संप्रदाय से ऊपर उठकर पूरी सृष्टि को ब्रह्म मानकर करुणा का भाव रखना ही हिंदुत्व है। हिंदू समाज जि
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
बिसवां (सीतापुर)। सकरन खंड के कम्हरिया खुनखुन न्याय पंचायत के ग्राम पीपा पुरवा में हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला विमर्श प्रमुख साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः हमारी संस्कृति है। सत्य और न्याय के लिए अडिग रहना, निजता से कर्तव्य को बड़ा मानना हिंदू की पहचान है। हिंदू घर में जन्म लेना ही काफी नहीं, हिंदू हित के लिए खड़ा होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सब समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ना हमारा लक्ष्य है। जाति, वर्ग, मत, पंथ और संप्रदाय से ऊपर उठकर पूरी सृष्टि को ब्रह्म मानकर करुणा का भाव रखना ही हिंदुत्व है। हिंदू समाज जितना संगठित और अनुशासित होगा, भारत उतना मजबूत बनेगा और दुनिया में सुख-शांति फैलेगी। आज भारत का प्रभाव दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कविता सुनाई - मिला कर आंख दुनिया से ये भारत बात करता है। पटखनी पर पटखनी दे जो इससे घात करता है। बुलेट ए के सैंतालिस की कभी आयात करता था, वो भारत विश्व में ब्रह्मोस का निर्यात करता है।
कमलेश मौर्य ने परम पूज्य सरसंघचालक द्वारा बताए पंच परिवर्तन - सामाजिक समरसता, स्वबोध, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य - पर विस्तार से बात की। विशिष्ट अतिथि देबियापुर मंदिर के पुजारी बाबा राकेश कुमार ने सभी मतभेद भुलाकर राष्ट्र हित में एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंहापुर मंदिर के पुजारी बाबा खुशीराम दास ने की और संचालन संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख मुन्ना लाल मौर्य ने किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री सुधाकर और वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश चंद्र मौर्य की मौजूदगी खास रही। कार्यक्रम के बाद समरसता भोज भी हुआ।
Also Click : उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने घर का गेट तोड़ा- सीसीटीवी में कैद हादसा, कार दीवार से टकराई, चालक फरार
What's Your Reaction?











