Sitapur : श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति विशाल कन्या भोज एवं भंडारे के साथ हुआ

नैमिषारण्य से आए साधु, बनगढ़ महंत संतोष दास खाकी, रामबाग चित्रकूट, महंत नारायण दास अध्यक्ष 84 कोसीय परिक्रमा मेला, विमलानंद सरस्वती प्रांत प्रमुख विश्व हिं

Dec 4, 2025 - 21:46
 0  11
Sitapur : श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति विशाल कन्या भोज एवं भंडारे के साथ हुआ
Sitapur : श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति विशाल कन्या भोज एवं भंडारे के साथ हुआ

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के महोली विकास खंड के उमरिया गांव में हरि बोल महराज समारोह गुरुवार को विधि विधान से पूरा हुआ। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया।

यज्ञाचार्य संदीप आचार्य, विनीता आचार्य, संतोष आचार्य, तिवारी आचार्य और अनमोल सत्यम मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अट्ठाईस नवंबर को शुक्रवार को कलश शोभायात्रा से हुई थी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु और बच्चे शामिल हुए। इसके बाद वेदी पूजन, पुण्याह वाचन और मंडप प्रवेश की परंपरागत विधियां पूरी की गईं। श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। हवन अनुष्ठान भी संपन्न हुए। समारोह में कथाव्यास हरि बोल महराज ने श्रीमद्भागवत का वर्णन किया। उनकी कथा सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए।

नैमिषारण्य से आए साधु, बनगढ़ महंत संतोष दास खाकी, रामबाग चित्रकूट, महंत नारायण दास अध्यक्ष 84 कोसीय परिक्रमा मेला, विमलानंद सरस्वती प्रांत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, अनुभव दास खाकी, नरोत्तम पीठाधीश्वर, ऋषि सिंह, कौशल सिंह, संजय सिंह, अमित सिंह, शैलेश सिंह, पूर्व प्रधान रुद्र प्रताप सिंह, बीडीसी प्रत्याशी राजू सिंह, सुंदरम, रामलाल, अमित सिंह तोमर, रामकृष्ण, प्रांशु, संदीप सिंह, जितेश सिंह, विशाल सिंह, सूरज सिंह और बीनू सिंह सहित लाखों भक्त मौजूद रहे।

पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन हुआ। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा।

Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow