Sitapur : खैराबाद के परागी लाल पुरवा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क और नाली बनाने की मांग की
शाई मंदिर पर हर साल जन्मोत्सव और भंडारे का आयोजन होता है, लेकिन सड़क की खराब हालत से इस बार भी दिक्कत आएगी। ग्रामीणों ने गांव की प्रधान मंजूलता शुक्ला को
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। विकास खंड खैराबाद की ग्राम पंचायत बरसोहिया के मजरा परागी लाल पुरवा के दर्जनों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर विकास कार्य कराने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर आरसीसी सड़क और नाली नहीं बनी है। इससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और बारिश के पानी का निकास नहीं हो पाता। कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। पास के बजरंग बली और शाई मंदिर तक श्रद्धालु पूजा करने नहीं पहुंच पा रहे हैं।
शाई मंदिर पर हर साल जन्मोत्सव और भंडारे का आयोजन होता है, लेकिन सड़क की खराब हालत से इस बार भी दिक्कत आएगी। ग्रामीणों ने गांव की प्रधान मंजूलता शुक्ला को समस्या बताई थी। एक महीने पहले ब्लॉक अधिकारियों को पत्र दिया गया था और उन्होंने जांच भी की, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ। पिछले पांच साल से गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया।
ग्रामीण किशोरी बाबा ने बताया कि गांव में अनुसूचित जाति की आबादी करीब 250 है। उन्होंने नरेश के घर से रामचंद्र के घर तक सड़क, नरेश के घर से बाहर बाग तक नाली, किशोरी बाबा के घर से शाई मंदिर तक सड़क और नाली तथा ब्रह्मा पुत्र फौजी लाल के घर से सराय नदी तक सड़क और नाली बनाने की मांग की। इंद्राणी ने बताया कि गांव में बारात घर, आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय भी नहीं है, इनके निर्माण की मांग की गई है। सूरज, विशाल, रामबेटी, दिनेश कुमार, बसंत कुमार, सावित्री देवी, माया देवी, इंद्राणी, केतका देवी, इंद्रपाल, शिवकुमार, मुकेश नारायण, रामनरेश, मालिक राम, संजय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











