Sitapur : सीतापुर डीएम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों और प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया

उन्होंने ग्राम केसरा स्थित शैक्षिक भवन और ब्रम्हावली में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। दोनों जगह बन रहे शैक्षिक ब्लॉक और छात्रावास के काम को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कार्य करने वाली संस्था यूपी सीएल डी

Dec 19, 2025 - 22:04
63 Views
Sitapur : सीतापुर डीएम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों और प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया
Sitapur : सीतापुर डीएम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों और प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने मछरेहटा और गोंदलामऊ विकास खंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम केसरा स्थित शैक्षिक भवन और ब्रम्हावली में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। दोनों जगह बन रहे शैक्षिक ब्लॉक और छात्रावास के काम को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कार्य करने वाली संस्था यूपी सीएल डीएफ को गुणवत्ता बनाए रखने को कहा।जिलाधिकारी ने लड़कियों से बात की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों के लिए सभी सुविधाएं ठीक रखी जाएं। शिक्षकों से कहा कि पढ़ाई में रुचि लेकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। इसके बाद ब्रम्हावली के प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) का निरीक्षण किया। निपुण तालिका रजिस्टर में कमी मिलने पर प्रधानाध्यापक अनुराधा को डांट लगाई। बच्चों की उपस्थिति कम होने पर सुधार के निर्देश दिए।स्कूल में सफाई और मूल सुविधाओं की कमी पर खंड शिक्षा अधिकारी सिमी निगार का स्पष्टीकरण मांगा और प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। कक्षा तीन के एक बच्चे से किताब पढ़वाई, जो ठीक से पढ़ पाया। इससे जिलाधिकारी खुश हुए। उन्होंने यूनिफॉर्म, भोजन और पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार वर्ष 2026 में युवाओं को देगी डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की सौगात, योगी सरकार के नाम दर्ज होगा 10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow