Sitapur : खैराबाद में जल जीवन मिशन की टंकी से पानी बहने का मामला, ग्रामीणों ने लगाया फर्जी सर्वे और मिलीभगत का आरोप
यह टंकी आंगनबाड़ी केंद्र के पास है। पानी के बहाव से कीचड़ और जलभराव हो गया है, जिससे बच्चे और महिलाएं परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अब तक किसी ने भी इस समस्या पर ध्या
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर जिले के खैराबाद विकास खंड के सलेमपुर अली राजा गांव की सरदार कॉलोनी में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से लगातार पानी बह रहा है। ग्रामीणों ने वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए इसकी शिकायत की है। एक ओर सरकार हर घर जल पहुंचाने का दावा करती है और योजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं यहां टंकी से पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से फर्जी सर्वे दिखाकर सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया है।
यह टंकी आंगनबाड़ी केंद्र के पास है। पानी के बहाव से कीचड़ और जलभराव हो गया है, जिससे बच्चे और महिलाएं परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अब तक किसी ने भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया और पानी रोकने के लिए कोई छोटा उपाय भी नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी लापरवाही से सरकार की छवि खराब हो रही है और जल संरक्षण के प्रयासों का मजाक बन रहा है। जब एक तरफ पानी बचाने की अपील की जा रही है, वहीं सरकारी टंकियों से पानी बर्बाद हो रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले का संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने जल जीवन मिशन के कामों की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों को सजा देने की अपील की है ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।
You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया
What's Your Reaction?











