Sitapur : सीतापुर के खैराबाद में जल जीवन मिशन के कार्य दो साल बाद भी अधूरे, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पानी

ग्रामीण अभी भी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि योजना का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। इससे लोगों को कोई ठोस फायदा नहीं मिल पा रहा। पूर्व ग्रा

By INA News Desk
Feb 6, 2026 - 21:39
25 Views
Sitapur : सीतापुर के खैराबाद में जल जीवन मिशन के कार्य दो साल बाद भी अधूरे, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पानी
Sitapur : सीतापुर के खैराबाद में जल जीवन मिशन के कार्य दो साल बाद भी अधूरे, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पानी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के खैराबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत पकरिया में केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के काम दो साल बीतने के बाद भी पूरे नहीं हुए हैं। योजना का लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाना है, लेकिन यहां स्थिति इसके विपरीत है। ग्रामीण अभी भी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि योजना का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। इससे लोगों को कोई ठोस फायदा नहीं मिल पा रहा। पूर्व ग्राम प्रधान भगौती प्रसाद ने कहा कि गांव में पानी की टंकी का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। पंप हाउस खराब हालत में पड़ा है। पाइपलाइन बिछाने और घर-घर कनेक्शन देने का काम भी अधूरा है।

स्थानीय निवासी सर्वेश कुमार, मुन्तजिर, विपिन भार्गव, रामखेलावन और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की लापरवाही और कार्यदायी संस्था की सुस्ती से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी अधूरे काम पूरे नहीं किए गए तो वे जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow