Sitapur : रामकोट में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का समापन

आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विश्वदीप चौधरी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा राव फुले और फातिमा बेगम ने गांव-गांव जाकर शिक्षा फैलाई। बहुजन समाज को नशे से दूर रह

Feb 6, 2026 - 21:38
 0  7
Sitapur : रामकोट में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का समापन
Sitapur : रामकोट में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का समापन

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के रामकोट इलाके के चपती मजरा अर्थाना में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का आयोजन हुआ। समापन के मौके पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने तथागत गौतम बुद्ध और संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य आयोजक आशुतोष गौतम और ग्राम चपती की कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों, विशिष्ट अतिथियों तथा भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

जिला पंचायत वार्ड नंबर 37 के प्रत्याशी अतुल सोनी ने कथावाचक संदीप प्रकाश बौद्ध को तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। उन्होंने चपती की पूरी टीम की प्रशंसा की और कहा कि बहुजन समाज अब जागरूक हो रहा है। कोई बहकावे में नहीं आएगा। शिक्षा से समाज की स्थिति बदल रही है। कथावाचक ने तथागत गौतम बुद्ध, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, माता सावित्रीबाई फुले सहित बहुजन समाज के कई महापुरुषों की झांकियां प्रस्तुत कीं।

आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विश्वदीप चौधरी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा राव फुले और फातिमा बेगम ने गांव-गांव जाकर शिक्षा फैलाई। बहुजन समाज को नशे से दूर रहना चाहिए। बच्चों को अच्छे संस्कार देकर उनका भविष्य सुधारना चाहिए। तभी समाज का उत्थान होगा और बाबासाहेब व कांशीराम के मिशन को पूरा किया जा सकेगा। बहुजन समाज को एकजुट होने की जरूरत है।

इस मौके पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम, तहसील सदर मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार, आर्नव न्यूज अखबार के संपादक शतीश आर्य, पत्रकार ऑल इंडिया संपादक संघ जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राव, विधि सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, ललित कुमार राजवंशी, अरुण बॉस, आशा सिंह, सत्यपाल गौतम, कमेटी के बनवारी लाल गौतम, अजय कुमार जाटव, मनोहर लाल गौतम, अमित कुमार गौतम, रोमिल जाटव, सचिन जाटव, रामखेलावन गौतम, संतराम गौतम, कौशल जाटव, महेश जाटव सहित सैकड़ों महिलाएं और पदाधिकारी मौजूद थे।

You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow