Sitapur : राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशु शेखर झा से आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन की भेंट
भेंट के दौरान दिव्यांगजनों से जुड़ी कई समस्याओं पर विस्तार से बात हुई। चर्चा में दिव्यांगजनों के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन पर जोर दिया
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रोफेसर हिमांशु शेखर झा के जनपद दौरे के दौरान आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के प्रबंधक और सचिव बिन्दू मौर्या ने अपनी टीम के साथ उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर आयुक्त को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
भेंट के दौरान दिव्यांगजनों से जुड़ी कई समस्याओं पर विस्तार से बात हुई। चर्चा में दिव्यांगजनों के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। साथ ही जमीनी स्तर पर आने वाली मुश्किलों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।
राज्य आयुक्त ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने और संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर रामचंद्र मौर्य, अली हसन, कौशल किशोर, लुकमान, शुहेब, जैनुल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया
What's Your Reaction?











