Sitapur : सीतापुर में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी की बैठक

पर्यटन विभाग के निर्माण कार्यों को तेज करने पर जोर दिया गया। कार्यों को आकर्षक तरीके से पूरा कराया जाए ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। ओवरब्रिज जैसे रेलवे से जुड़े लंबि

By INA News Desk
Feb 6, 2026 - 21:33
41 Views
Sitapur : सीतापुर में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी की बैठक
Sitapur : सीतापुर में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी की बैठक

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं पर बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समय से पीछे चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बेहतर समन्वय बनाकर परियोजनाओं की गति बढ़ाएं। कोई भी काम ज्यादा समय तक अटका न रहे। कार्यों में गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाए।

पर्यटन विभाग के निर्माण कार्यों को तेज करने पर जोर दिया गया। कार्यों को आकर्षक तरीके से पूरा कराया जाए ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। ओवरब्रिज जैसे रेलवे से जुड़े लंबित कार्यों के लिए नियमित पत्राचार किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं को जल्दी पूरा करने के लिए जरूरी जमीन नियम के अनुसार कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तिलक सिंह सहित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow