समर कैंप में यूपी के युवाओं की निखरेगी स्किल- समर कैंप में कला समेत एक्स्ट्रा एक्टिविटीज के जरिए युवाओं को किया जाएगा दक्ष।

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप राज्य ललित कला अकादमी गर्मी की छुट्टियों में करेगा आयोजन,1 मई से 30 जून के बीच सभी 75 जनपदों में होगा समर कैंप ....

By INA News Desk
Apr 29, 2025 - 15:14
43 Views
समर कैंप में यूपी के युवाओं की निखरेगी स्किल- समर कैंप में कला समेत एक्स्ट्रा एक्टिविटीज के जरिए युवाओं को किया जाएगा दक्ष।
  • दो आयु वर्ग में चलेगा समर कैंप, प्रतिभागियों को अकादमी की तरफ से दिया जाएगा प्रमाण पत्र 
  • लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चलेगी कार्यशाला
  • प्रातःकाल 8 बजे से 10 बजे तक चलेगा कैंप, बच्चों की स्किल में होगा सुधार

लखनऊ: यूपी के युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को गर्मी की छुट्टियों में निखारा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की तरफ से ग्रीष्मकालीन वर्कशॉप (समर कैंप)  का आयोजन किया जाएगा। यह वर्कशॉप 1 मई से 30 जून के बीच सभी 75 जनपदों में आयोजित किया जाएगा। इसमें दो आयु वर्ग (10 से 17 वर्ष, 18 से 25 वर्ष) में बांटा गया है। कला की विभिन्न विधाओं में उनकी रूचि के अनुसार विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें निपुण किया जाएगा। प्रातःकाल 8 बजे से 10 बजे तक कैंप चलेगा कैंप। 

  • बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के लिए किया जाएगा आयोजन 

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि यूपी के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में यह वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इनकी रचनात्मकता को निखारने और दृश्यकला के प्रति अभिरुचि जागृत करने के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को वर्कशॉप के अंत में प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।  

Also Read- Special: युवा संवाद- नदियाँ प्यासी हैं, भूगर्भ जल संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना पर आधारित।

  • लोककलाओं की बारीकियों से भी होंगे अवगत 

डॉ. शुक्ला ने बताया कि वर्कशॉप में विजुअल ऑर्ट संबंधी बारीकियों को सिखाया जाएगा। इसमें कला, स्केचिंग, वॉटर कलर पेंटिंग, वॉश टेक्निक, फैब्रिक, क्ले वर्क, ऑयल कलर पेंटिंग आदि प्रमुख विषय हैं। विधा विशेषज्ञों को जनपदों में क्षेत्रीय संयोजक बनाया जाएगा। वर्कशॉप में लोककलाओं की भी बारीकियां सिखाई जाएंगी। यहां बुंदेलखंड की चितेरी कला, सांझी, कोहबर, मिनिएचर पेंटिंग आदि के बारे में भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।  

  • लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चलेंगी वर्कशॉप

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक ने बताया कि यह वर्कशॉप सभी 75 जनपदों में चलेगी। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चलेगा। आगरा में ललित कला संस्थान, लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी एकेडमी परिसर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ललित कला विभाग में यह आयोजन होगा। गोरखपुर में विश्वविद्यालय की देखरेख में भी प्रशिक्षण होगा। इससे ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को भी स्थानीय स्तर पर सीखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, गोंडा, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, जालौन, सुल्तानपुर, अमेठी समेत सभी जनपदों में वर्कशॉप के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement