Hathras News: रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव का समाजसेवियों ने किया दाहसंस्कार। 

अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एनएसएस.......

Nov 17, 2024 - 15:34
58 Views
Hathras News: रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव का समाजसेवियों ने किया दाहसंस्कार। 
सुनीत आर्य के नेतृत्व अज्ञात शव का दाहसंस्कार करते समाजसेवी 
हाथरस।अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा ।दिनांक 12 नवंबर  को ग्राम सेंधरिया कोतवाली सहपऊ के नजदीक रेलवे लाइन पर एक महिला का शव जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी छत-विच्छत अवस्था में पुलिस को मिला महिला पीले रंग की छीटेदार साड़ी पहने हुए थी।
पुलिस ने शव के अंगों एकत्रित किया,पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस  द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया।
समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया,अंतिम संस्कार में प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,साथ में तरुण राघव,नीरज गोयल,रोमी ठाकुर,कनज सारस्वत,हेड कांस्टेबल अभिमन्यु यादव,महिला कांस्टेबल रेनू यादव मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow