Hathras News: महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ योग पर संगोष्ठी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन। 

संगोष्ठी में योग प्रशिक्षक अनिल कुमार कुशवाह, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सान, जलेसर, एटा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।उन्होंने युवाओं......

By INA News Desk
Nov 17, 2024 - 15:20
54 Views
Hathras News: महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ योग पर संगोष्ठी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन। 
संगोष्ठी और पोस्टर प्रतियोगिता में उपस्थित गुरु व शिष्य 
Advertisement
Advertisement
हाथरस।  महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिकंदराराऊ में प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा- निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. हिमांशु रॉय एवं सह प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारत्व में  'योग का युवाओं के लिए महत्त्व' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में योग प्रशिक्षक अनिल कुमार कुशवाह, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सान, जलेसर, एटा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।उन्होंने युवाओं की वर्तमान जीवन शैली के लिए अनेक योग एवं उसकी पद्दतियों की चर्चा की। योग संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखे।
महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले पोस्टर बनाकर सहभागिता की।पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा कु. शोभा को, द्वितीय स्थान द्वितीय वर्ष की छात्र रोहित को और तृतीय स्थान बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र सुदीप को प्राप्त हुआ।
संगोष्ठी और प्रतियोगिता के समापन पर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन का संबोधन प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी का आभार जताया और विजित छात्र- छात्राओं को बधाई दी। प्रतियोगिता और संगोष्ठी का संचालन विश्वनाथ प्रताप सिंह ने और समस्त तैयारियों में सहयोग बृजमोहन ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement