Hathras News: खुटीपुरी जाटान में हुई दलित बच्चे की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार। 

थाना मुरसान पुलिस व एन्टी थेप्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटीपुरी में हुई 7 वर्षीय बच्चे की हत्या की घटना का...

May 16, 2025 - 20:40
84 Views
Hathras News: खुटीपुरी जाटान में हुई दलित बच्चे की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार। 
पुलिस गिरफ्त में दलित बच्चे की हत्या के आरोपी 
हाथरस। थाना मुरसान पुलिस व एन्टी थेप्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटीपुरी में हुई 7 वर्षीय बच्चे की हत्या की घटना का आज सफल खुलासा करते हुए घटना करने वाले 2 हत्याभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक  सूचना दी गई कि उसके नाती भोला उर्फ जीवन उम्र करीब 7 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर उसका शव भूरी सिहं पुत्र मोहन सिहं के बाजरा के खेत मे डाल दिया है । जिसके सम्बन्ध में थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।   
Also Read- Hathras News: प्रधानमंत्री पर अशोभनीय ने टिप्पणी मामले में एक और गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए हत्यारोपियों  की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मुरसान को निर्देशित किया , अथक प्रयासोपरान्त थाना मुरसान पुलिस व एन्टी थेप्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या की घटना का सफल खुलासा करते हुए घटना करने वाले 2 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों में सचिन पुत्र डोरीलाल व आवा उर्फ छोटू पुत्र डोरीलाल निवासीगण गांव खुटीपुरी जाटान हैं ।खुलासा एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मुकेश कुमार प्रभारी एन्टी थेप्ट टीम मय टीम व थाना प्रभारी श्रीमती ममता मय टीम थाना मुरसान शामिल थीं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow