Hathras: जिले में एक दिन की अफसर बनकर बेटियों ने  संभाली  जिले की कमान

मुख्य विकास अधिकारी के पद जाह्नवी कुशवाहा ने सांकेतिक अधिकारी की भूमिका में जनता की सुनवाई की।

By INA News Desk
Oct 9, 2024 - 00:26
58 Views
Hathras: जिले में एक दिन की अफसर बनकर बेटियों ने  संभाली  जिले की कमान
जिलाधिकारी राहुल पांडेय के साथ संवाद करती  बालिकाएं
Advertisement
Advertisement

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों का "संवाद जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Hathras News INA.

जिलाधिकारी राहुल पांडेय के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी के रूप में छात्रा नेहा अग्रवाल ने जनता दर्शन में जनसुनवाई की l इसी के क्रम  में मुख्य विकास अधिकारी के पद जाह्नवी कुशवाहा ने सांकेतिक अधिकारी की भूमिका में जनता की सुनवाई की। इसी प्रकार बालिका याचिका द्वारा जिला विकास अधिकारी के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में छात्रा रिया चौहान ने, जिला पंचायत राज अधिकारी के रूप में छात्रा चेष्टा श्रोती, जिला प्रोबेशन अधिकारी के रूप में छात्रा गीता, जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में छात्रा रिया अग्रवाल, जिला कृषि अधिकारी के रूप में समीक्षा शर्मा, और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के रूप में स्नेहा राजपूत, तथा पिछड़ा वर्ग  कल्याण अधिकारी के रूप में छात्रा खुशी माहेश्वरी ने पदीय दायित्वों का निर्वहन किया।

इस प्रकार इन बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों के प्रति जागरूकता होगी तथा इन पदों पर पहुंचने की प्रेरणा मिलेगी मिलेगी।इसके  साथ ही जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  'संवाद जिलाधिकारी के साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड/सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों द्वारा संवाद किया गया तथा बच्चों व परिवारों की चुनौतियों व उनके समाधान पर विचार-विर्मश किया गया। संवाद  कार्यक्रम में जिलाधिकारी से बालिकाओं /लाभार्थियों द्वारा प्रश्न पूछे गये  जिनका  उत्तर बड़ी सरलता एवं सहजता के साथ जिलाधिकारी  द्वारा  दिया गया साथ में लाभार्थिओं को उनके जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ,जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्मृति गौतम, महिला कल्याण विभाग से  संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा, वन स्टॉप सेन्टर की प्रबंधक मनीषा भारद्वाज, चाइल्ड लाइन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सईद, फारिहा नोशी, शिव प्रसाद, कैलाश चंद्र, बंटी कुशवाह  सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement