Bollywood: सिंघम अगेन(Singham Again) का ट्रेलर रिलीज, हेलिकॉप्टर में अक्षय कुमार की एंट्री ने बढाई धडकनें

By INA News Desk
Oct 9, 2024 - 00:32
113 Views
Bollywood: सिंघम अगेन(Singham Again) का ट्रेलर रिलीज, हेलिकॉप्टर में अक्षय कुमार की एंट्री ने बढाई धडकनें
Advertisement
Advertisement

Bollywood Entertainment
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस नई फिल्म के ट्रेलर ने इतिहास रचते हुए एक दिन में रिकॉर्डतोड़ व्यूज बटोर डाले हैं।  ट्रेलर को सिर्फ 24 घंटे में ही 13.8 करोड़ बार देखा जा चुका है, जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।

सिंघम अगेन(Singham Again) के ट्रेलर में दिखाए गए दमदार एक्शन और सम्मोहक कहानी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर यह ट्रेलर छा चुका है। ट्रेलर लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में पहले नंबर पर ट्रेंड होने लगा। 

इस फिल्म में कई सितारे नजर आने वाले हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में इन सभी सितारों की झलक  देखने को मिला है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

इससे पहले उनके कॉप यूनिवर्स की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही हैं। सिंघम अगेन(Singham Again) की बात करें तो यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होगा। उनकी इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। 

भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर है. 4 मिनट 58 सेकंड के इस ट्रेलर में कई सारे कैमियोज़ भी हैं. एक यूज़र ने लिखा, "अक्षय की एंट्री काफी खतरनाक और एपिक है." नारंग नाम के एक यूज़र ने लिखा, "हेलिकॉप्टर में अक्षय कुमार की एंट्री ने समां बांध दिया।" एक यूज़र ने कहा, "इस बार अर्जुन कपूर खेल गया." जीतू नाम के यूज़र ने लिखा, "ये ट्रेलर नहीं शॉर्ट फिल्म है."एक और यूज़र ने लिखा, "सारे हीरोज़ की एंट्री एक तरफ और सूर्यवंशी की एंट्री एक तरफ." एक ने कहा, रोहित शेट्टी ने 5 मिनट में ओम राउत से बेहतर रामायण दिखाई है।"

7 अक्टूबर को 'सिंघम अगेन(Singham Again)' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ. ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकेंड लंबा है. जो किसी भी हिंदी फिल्म का अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर बन गया है. फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर लीड रोल्स में हैं. इसके अलावा फिल्म में कई सारे कैमियोज़ भी हैं. इसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement