Hathras News: प्रधानमंत्री पर अशोभनीय ने टिप्पणी मामले में एक और गिरफ्तार। 

थाना सासनी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की वीडियो एडिट कर देश विरोधी व अशोभनीय टिप्पणी करने तथा सामाजिक...

May 16, 2025 - 20:32
74 Views
Hathras News: प्रधानमंत्री पर अशोभनीय ने टिप्पणी मामले में एक और गिरफ्तार। 
गिरफ्त में आरोपी 
हाथरस। थाना सासनी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की वीडियो एडिट कर देश विरोधी व अशोभनीय टिप्पणी करने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाडने को लेकर फेसबुक पर पोस्ट वायरल करने वाले  मुकदमे से सम्बन्धित प्रकाश मे आये 1 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।   
पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियोज संज्ञान में आये, जिसमे एक युवक अशरफ खां उर्फ निसरत द्वारा सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर  प्रधानमंत्री की वीडियो एडिट कर देश विरोधी व अशोभनीय टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द व लोक शान्ति भंग करने के उद्देश्य से वीडियोज़ पोस्ट की गई थी जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।  
Also Read- Hathras News: अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859 वीं जयंती मनाई।
 जिसके क्रम में थाना पुलिस द्वारा 13 मई को नामजद अशरफ खाँ उर्फ निसरत पुत्र शौदन खां निवासी ग्राम नगला भीका को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।अभियोग मे प्रकाश मे आये 1 आरोपी शाहरुख पुत्र इसराईल निवासी ग्राम समामई को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय टीम शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow