Entertainment News in Hindi: अवॉर्ड विनिंग क्लासिक फिल्म 'ढाई आखर', 22 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़। 

फिल्म ढाई आखर एक क्लासिक लव स्टोरी है, जो एक महिला की अपनी पहचान खोजने की कोशिश में किये गए संघर्ष का बखूबी बयान....

By INA News Desk
Nov 17, 2024 - 15:12  · Updated: Nov 21, 2024 - 22:04
92 Views
Entertainment News in Hindi: अवॉर्ड विनिंग क्लासिक फिल्म 'ढाई आखर', 22 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़। 

दिल्ली। निर्देशक प्रवीन अरोड़ा की फिल्म ढाई आखर एक क्लासिक लव स्टोरी है, जो एक महिला की अपनी पहचान खोजने की कोशिश में किये गए संघर्ष का बखूबी बयान करती है। ये फिल्म 22 नवम्बर को पूरे देश में रिलीज़ हो रही है।हिन्दी के वरिष्ठ लेखक अमरीक सिंह दीप के उपन्यास "तीर्थाटन के बाद" पर आधारित फिल्म 'ढाई आखर" हर्षिता नाम की एक ऐसी महिला की कहानी है, जो वर्षों तक घरेलू हिंसा और अपमानजनक वैवाहिक जीवन का शिकार रही।

वह चिट्ठियों के माध्यम से एक मशहूर लेखक श्रीधर के करीब आती है, लेकिन विधवा होने के कारण उसका ये प्रेम संबंध पुरुष प्रधान समाज और परिवार को स्वीकार नहीं होता।क्या हर्षिता इससे जुड़ी चुनौतियों का सामना कर पाएगी? श्रीधर के साथ उसके रिश्ते के प्रति परिवार की नफरत का अंत क्या होगा? क्या दोनों का प्यार परवान चढ़ेगा? इन सभी सवालों का भावनात्मक जवाब खोजने की कोशिश है फिल्म 'ढाई आखर'।वरिष्ठ पत्रकार नीरज चक्रपाणि से हुई विशेष वार्ता में निर्देशक प्रवीन अरोड़ा कहते हैँ कि फिल्म 'ढाई आखर' एक प्रेम गीत है। प्रेम किसी के जीवन को बदलने की ताकत रखता है।हिन्दी और मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी इस फिल्म में 'हर्षिता' के लीड रोल में नजर आएंगी। जानेमाने अभिनेता हरीश खन्ना और प्रसिद्ध मराठी अभिनेता रोहित कोकाटे ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

लेखक असगर वजाहत ने इस फिल्म की पटकथा और संवाद लिखे हैं। फिल्म की शानदार टीम में गीतकार इरशाद कामिल, हिन्दी और बंगाली संगीत निर्देशक अनुपम रॉय और गायिका कविता सेठ शामिल हैं।इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है। कबीर कम्यूनिकेशन्स, आकृति प्रोडक्शंस और एस के जैन जमाई के बैनर तले बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर, प्रतिष्ठित आईएफएफआई (IFFI) गोवा में पिछले वर्ष हुआ, जिसमें इस फिल्म को दर्शकों, आलोचकों और फिल्म इंडस्ट्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

Also Read- नशेडी युवक ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह से कॉल पर की थी बात, 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला

चेन्नई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 और देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी इस फ़िल्म की आधिकारिक स्क्रीनिंग हो चुकी है। कंबोडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में इस फिल्म को स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ताशकंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए भी यह फ़िल्म चयनित हुई है।ढाई आखर जे पी अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत और रिलीज़ की जा रही है और देशभर के सिनेमाघरों में 22 नवम्बर को आग़ाज़ के लिए तैयार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow