Hardoi News: भैंस चोरी का खुलासा- पिहानी पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, भैंस खरीदने के बहाने करते थे रेकी।
कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी नजर पाल सिंह पुत्र महेंद्र पाल सिंह के यहां कुछ माह पूर्व सईक ने....
रिपोर्ट- नवनीत कुमार राम जी
पिहानी / हरदोई। रविवार को पिहानी पुलिस ने भैंस चोरी गिरोह के एक शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । आरोपित का नाम सईक पुत्र चांद मोहल्ला ककरहा कस्बा निगोही जिला शाहजहांपुर का रहने वाला है पुलिस के मुताबिक इसने टड़ियावां, पिहानी क्षेत्र के कई गांवों, अन्य जिलों में भी पशु चोरियां की है। पुलिस ने भैंस चोरी दस हजार नगद भी बरामद किए हैं।
प्रभारी निरीक्षक ट्रेनी सीओ व अतिरिक्त कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी नजर पाल सिंह पुत्र महेंद्र पाल सिंह के यहां कुछ माह पूर्व सईक ने भैंस चोरी की थी, जिसका कोतवाली पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भैस चोरी का मुकदमा पंजीकृत था। अतिरिक्त कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि हलका इंचार्ज उप निरीक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ बखरिया तिराहे पर वाहन चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।
Also Read- Hardoi News: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गई युवती लापता, काफी खोजने के बाद भी नहीं लगा पता।
उसी समय सईक बाइक से आ रहा था और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस बल को सईक संदिग्ध व्यक्ति मालूम हुआ इसलिए पीछा कर पकड़ लिया। सईक से कड़ाई से पूछताछ की गई। तो उसने बखरिया में भैंस चोरी की घटना को स्वीकार किया। पूछताछ में चोर ने बताया कि हम लोग दिन में घूम कर रेकी करते हैं, जो भैंस बाहर बंधी रहती हैं उनको खोलकर पैदल ले जाकर अच्छे दाम पर बेच दिया जाता है।
What's Your Reaction?











