Shahjahanpur News: व्यापारियों के लिए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने उठाई आवाज। 

कई वर्षों से बहादुरगंज में लगती चली आ रही बुध बाजार को जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन ने बहादुरगंज मुख्य बाजार ...

Jan 22, 2025 - 19:16
53 Views
Shahjahanpur News:  व्यापारियों के लिए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने उठाई आवाज। 

रिपोर्ट- फैयाज उद्दीन साग़री 

Shahjahanpur News। कई वर्षों से बहादुरगंज में लगती चली आ रही बुध बाजार को जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन ने बहादुरगंज मुख्य बाजार से हटवाकर बहादुरपुरा चमकनी पुराने प्लेटफार्म सब्जी बाजार में कर दी है। जिससे फड़ लगाने वाले गरीब छोटे व्यापरियों ने सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान tanveer khan को सूचना दी। तभी सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान मौके पर पहुंचे और छोटे व्यापारियों की बात सुनी।

नगर आयुक्त विपिन मिश्रा व सहायक नगर आयुक्त अनवर अली और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान tanveer khan ने छोटे व गरीब व्यापारियों की रोजी-रोटी के संबंध में नगर आयुक्त व पुलिस प्रशासन से दमदारी से छोटे व्यापारियों की बात रखी। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष ने नगर आयुक्त विपिन मिश्रा से कहा कि यदि इन छोटे व्यापारियों को बुध बाजार लगाने के लिए पुराने प्लेटफार्म पर ला रहे हैं तो यहां पर फैली हुई बेहद गंदगी को बिल्कुल साफ करवा दिया जाए और उनके फड़ बना दिए जाएं और लाइटो (रोशनी) का इंतजाम कराया जाए जिससे छोटे व्यापारियों और ग्रहको दोनों को सही सुविधा मिल सके उन्होंने कहा और व्यापारियों व ग्रहको को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े और पुराने प्लेटफार्म की जमीन को समतल करवरकर इंटरलॉकिंग या सीमेंटेड करवा दिया जाए।

Also Read- Shahjahanpur News: पंचायत सहायकों Panchayat Assistants का अल्प मानदेय, नही हो पा रहा गुजारा।

जिससे बारिश में व्यापारीयों व ग्रहको को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन को 6 दिन का समय दिया है कि अगले बुधवार 29 जनवरी को सारी सुविधा मिल जाना चाहिए नहीं तो पूरी समाजवादी पार्टी गरीब व छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी के हित में आंदोलन करेगी। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेन्द्र कुमार बाजपेई, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिला अध्यक्ष मुजम्मिल खान, संतोष पाल, गुफरान खान, राजकुमार वर्मा, रामबाबू शर्मा, हिकमत अली, अंगद कुमार, रेहान, बाबू, बब्लू, सुफियान, तस्लीम मुल्लाजी, पंकज वर्मा, आमिर, शानू, राजू, धीरज, दिनेश, रमेश, नीरज, नदीम, इमरान, इरशाद, वसीम, वाहिद, अफशान, गुड्डू, रवि, नरेश, इकबाल, धर्मेंद्र कुमार, जब्बार, सरताज अली इदरीसी, मायकिज़, अमीर अली, सत्तार, मोइज़, हसीब अली, फूल मियां,निजाकत, सलीम, यश मौर्य आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow