Hardoi News: एसपी ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया, कड़ी निगरानी रखने के निर्देश।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर को सकुशल/शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना ...

Mar 29, 2025 - 20:53
48 Views
Hardoi News: एसपी ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया, कड़ी निगरानी रखने के निर्देश।

By INA News Hardoi.
शनिवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर को सकुशल/शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना सांडी क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने क्षेत्र के भीड़भाड़ व संवेदनशील इलाकों का गहनता से निरीक्षण किया और पुलिस को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि ईद के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोषण समिति की बैठक।

एसपी ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow