Sambhal: मुहर्रम से पहले सपा का हल्ला बोल: टूटी सड़कें, बंद प्याऊ और आवारा कुत्तों के आतंक पर प्रशासन को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

सम्भल में आगामी मुहर्रम के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी ने शहर की बदहाल नागरिक सुविधाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

Jun 10, 2026 - 18:39
40 Views
Sambhal: मुहर्रम से पहले सपा का हल्ला बोल: टूटी सड़कें, बंद प्याऊ और आवारा कुत्तों के आतंक पर प्रशासन को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन
मुहर्रम से पहले सपा का हल्ला बोल: टूटी सड़कें, बंद प्याऊ और आवारा कुत्तों के आतंक पर प्रशासन को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में आगामी मुहर्रम के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी ने शहर की बदहाल नागरिक सुविधाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने अपने साथियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि मुहर्रम के दौरान निकलने वाले अलम जुलूस के मार्गों पर कई स्थानों पर सड़कें टूटी और गड्ढों से भरी हुई हैं, जिससे जुलूस और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सपा नेताओं ने मांग की कि जुलूस से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में खराब पड़े प्याऊ को चालू कराने की मांग उठाई गई, ताकि लोगों को ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सके। ज्ञापन में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक का भी मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सपा नेताओं का कहना है कि शहर की गलियों और मोहल्लों में बच्चों व बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है, इसलिए आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। ज्ञापन में शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फॉगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की भी मांग की गई है। सपा जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद नगर पालिका की व्यवस्थाएं धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों को निर्देशित कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

Also Read- 'मैं तो कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, लेकिन... अशोक गहलोत ने दिया सनसनीखेज बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow