Hardoi: मोहर्रम को लेकर संडीला में अलर्ट मोड पर प्रशासन, पीस कमेटी बैठक में शांति-सौहार्द का दिया संदेश

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को संडीला कोतवाली

By INA News Desk
Jun 12, 2026 - 19:14
75 Views
Hardoi: मोहर्रम को लेकर संडीला में अलर्ट मोड पर प्रशासन, पीस कमेटी बैठक में शांति-सौहार्द का दिया संदेश
मोहर्रम को लेकर संडीला में अलर्ट मोड पर प्रशासन, पीस कमेटी बैठक में शांति-सौहार्द का दिया संदेश

संवाददाता : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला/हरदोई। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को संडीला कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, नगर पालिका के अधिकारियों, ताजिया एवं जुलूस आयोजकों तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका परिषद संडीला के अधिशासी अधिकारी अनुरुद्ध कुमार पटेल ने आश्वासन दिया कि मोहर्रम के दौरान नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
कस्बा चौकी प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ताजिया एवं जुलूस आयोजकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग, समय और नियमों का पालन करते हुए जुलूस निकाले जाएं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जाए।

बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों एवं धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संडीला की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस बल के जवानों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ताजिया कमेटियों के प्रतिनिधि एवं नगर के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

Also Read- सामाजिक न्याय के महानायक और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का भव्य रूप से मनाया गया 78वां जन्मदिन, पटना से लेकर दिल्ली तक छाई खुशियों की बहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow