लखनऊ में सपा शक्ति प्रदर्शन: हाजी फ़ज़लुर्रहमान की अखिलेश यादव से मुलाक़ात, 2027 की रणनीति पर मंथन। 

सहारनपुर लोकसभा के लोकप्रिय पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी फज़लूर्रहमान ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी

May 2, 2026 - 10:49
43 Views
लखनऊ में सपा शक्ति प्रदर्शन: हाजी फ़ज़लुर्रहमान की अखिलेश यादव से मुलाक़ात, 2027 की रणनीति पर मंथन। 
लखनऊ में सपा शक्ति प्रदर्शन: हाजी फ़ज़लुर्रहमान की अखिलेश यादव से मुलाक़ात, 2027 की रणनीति पर मंथन। 

सहारनपुर: सहारनपुर लोकसभा के लोकप्रिय पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी फज़लूर्रहमान ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाक़ात की। पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने इस दौरान 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पार्टी की नीतियों पर चर्चा की और अखिलेश यादव को पूरा भरोसा दिलाया कि वह पूरे प्रदेश में पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का काम करेंगे।

इस दौरान पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राहुल भारती, पूर्व सांसद पुत्र मोनिस रज़ा, पूर्व सांसद पुत्र अल्तमश रहमान, वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अबूबकर, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि, सपा प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, वरिष्ठ सपा नेता चौधरी विनोद पंवार, हैदर अली, ऋषभ त्यागी, जेपी यादव फतेहपुर, शाहनवाज फतेहपुर, सैयद हसन पीआरओ व मीडिया प्रभारी पूर्व सांसद आदि उपस्थित रहे।

Also Read- मऊ कोर्ट की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow