खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभाओं ने दिखाया दम

सीनियर वॉलीबॉल में गौसगंज की टीम विजेता तथा जूनियर वॉलीबॉल में फार्म खेड़ा विजेता रही। कबड्डी में सीनियर ग्राम कलौली की टीम विजेता रही।

By INA News Desk
Nov 8, 2024 - 00:17
49 Views
खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभाओं ने दिखाया दम
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड कछौना में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत खंड स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण स्टेडियम गौसगंज कछौना में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पीवीआर इंटर कॉलेज गौसगंज तथा उप प्रधानाचार्य पीवीआर इंटर कॉलेज गौसगंज कछौना के द्वारा किया गया कार्यक्रम में कबड्डी वालीबाल जैवलिन थ्रो वेटलिफ्टिंग  एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सीनियर वॉलीबॉल में गौसगंज की टीम विजेता तथा जूनियर वॉलीबॉल में फार्म खेड़ा विजेता रही। कबड्डी में सीनियर ग्राम कलौली की टीम विजेता रही। 100 मीटर रेस जूनियर बालक में विनीत प्रथम सोनू कुमार सेकंड तथा अब्बास में तीसरा स्थान प्राप्त किया विकासखंड के बालकों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में गणेश कुमार सिंह खेल शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह खेल शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा खेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार अशोक कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई कार्यक्रम का संचालन राज गोपाल मौर्य क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement