Hardoi: स्वस्थ राष्ट्र , समृद्ध राष्ट्र थीम के तहत आयोजित होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं। 

माय भारत, हरदोई के तत्वावधान में स्वस्थ राष्ट्र , समृद्ध राष्ट्र थीम के अंतर्गत ब्लॉक क्लस्टर  स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Dec 4, 2025 - 17:51
42 Views
Hardoi: स्वस्थ राष्ट्र , समृद्ध राष्ट्र थीम के तहत आयोजित होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं। 
स्वस्थ राष्ट्र , समृद्ध राष्ट्र थीम के तहत आयोजित होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं। 

हरदोई: माय भारत, हरदोई के तत्वावधान में स्वस्थ राष्ट्र , समृद्ध राष्ट्र थीम के अंतर्गत ब्लॉक क्लस्टर  स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भरखनी के सुल्तानपुर खेल मैदान में किया गया। जिसमें पुरुष व महिला की 100 मीटर  दौड़ और वालीबाल का आयोजन किया गया । 100 मीटर दौड़ में 30 पुरुष व 30 महिलाओं ने फाइनल के लिए जगह बनाई । वालीबाल में सुल्तानपुर ,अनंगपुर  ,रामपुर, उदयपुर की टीम ने अपनी जगह बनाई।

कार्यक्रम का आयोजन युवा मंडल अनंगपुर के सदस्यों  अजय राजपूत, राजकुमार सिंह, सौरभ सिंह  सोनू चौहान तथा युवा मंडल सुल्तानपुर के सदस्य सहयोगी के रूप में उपस्थिति रहे ।कार्यक्रम का संयोजन और संचालन अभिषेक कुमार  द्वारा किया गया ।  जिला युवा अधिकारी , माय भारत,  हरदोई प्रतिमा वर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्लस्टर  स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कुल 06 ब्लॉकों में कराया जाएगा जिसे स्थानीय युवा मंडल अथवा  महिला मंडल के सहयोग से आयोजित कराया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो , ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। तथा सभी विजेताओं को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
बताया कि युवाओं में खेल, खेल संस्कृति और फिटनेस को बढ़ावा देने , ग्रामीण युवा मंडलों और महिला मंडलों के माध्यम से युवाओं को खेल गतिविधियों को आयोजन करने के लिए प्रेरित करने हेतु हरदोई में सक्रीय युवा मंडलों को खेल किट/खेलकूद सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

Also Read- Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में राम नेवास की पत्नी को अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत सहायता राशि का चेक दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow