Deoband: स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल ने रचा सफलता का नया इतिहास। 

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में खुशी की लहर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता

May 14, 2026 - 20:41
34 Views
Deoband: स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल ने रचा सफलता का नया इतिहास। 
स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल ने रचा सफलता का नया इतिहास। 

देवबंद: कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में खुशी की लहर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, अनुशासन और निरंतर सफलता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शानदार सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने अभिभावकों और शिक्षकों का मान बढ़ाया, बल्कि पूरे क्षेत्र में विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला।

इस वर्ष विद्यालय के होनहार छात्र मोहम्मद अनस सिद्दीकी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 96% अंक  प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया तथा विद्यालय के टॉपर बने। उनकी यह उपलब्धि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का प्रेरणादायक उदाहरण है। विद्यालय के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। सफल विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है:
मोहम्मद अनस सिद्दीकी–96(वाणिज्य)
मोहम्मद माज़ – 91% (विज्ञान संकाय)
मोहम्मद सुहैल – 91% (वाणिज्य)
नमरा उस्मानी – 90% (विज्ञान)
ज़ैनब सिद्दीकी – 86% (मानविकी)    सुफियान अहमद – 84% (वाणिज्य)
अयान अख़लाक़ – 82.4% (विज्ञान)
अयान मसूद – 82% (विज्ञान)
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता को उनकी कठिन मेहनत, आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम बताया। 
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन साद फैज़ान सिद्दीकी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि
 "सफलता केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है। हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।"
उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
विद्यालय के को-चेयरमैन  अहमद फैज़ान सिद्दीकी ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के मेंटोरिंग एंड मॉनिटरिंग हेड मलिक मुअज्जम  ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा तथा अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।
इसके अतिरिक्त विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री शिप्रा सहगल, को-प्रिंसिपल श्री सलेम राज, हेडमास्टर श्री मुशीर उज्जमान तथा हेडमिस्ट्रेस सुश्री मोनिसा खालिद गुल ने भी विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों और बेहतर मार्गदर्शन के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार करने का कार्य करता रहा है। विद्यालय का यह उत्कृष्ट परिणाम आने वाले वर्षों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
“मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता, और सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो पूरे विश्वास और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं।”
स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।

Also Read- Lucknow: योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow