Deoband: द् दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद के मंडल टॉपर विद्यार्थियों ने डी.एम. सहारनपुर से की भेंट।
सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025-26 में शानदार सफलता प्राप्त कर जिला स्तर पर अपनी विशेष पहचान
देवबंद: सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025-26 में शानदार सफलता प्राप्त कर जिला स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले द् दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद के कक्षा 12 से सहारनपुर मंडल टॉपर नंदिनी कुशवाह के साथ अभिनव पुंडीर और अंशिका महेश्वरी व कक्षा 10 से तहसील टॉपर तनिष्का सैनी के साथ आद्रिका शर्मा और तनिष्का ठकरान ने अरविन्द कुमार चौहान (डी.एम., सहारनपुर) व सुमित राजेश महाजन (सी.डी.ओ सहारनपुर) से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों को उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश भी दिया
सी.डी.ओ., सहारनपुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि द् दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम है। यहाँ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं जीवन मूल्यों की शिक्षा भी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है तथा विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है
विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को जिले के श्रेष्ठ विद्यालयों में स्थापित करने का कार्य किया है। विद्यालय की छात्रा ने जिला टॉपर बनकर न केवल विद्यालय बल्कि देवबंद क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की सफलता पर अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार में विशेष उत्साह देखा गया
विद्यालय के चेयरमैन राज किशोर गुप्ता व प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने अरविन्द कुमार चौहान (डी.एम. सहारनपुर) व सुमित राजेश महाजन (सी. डी.ओ., सहारनपुर) का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मिला यह मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद विद्यार्थियों को जीवन में नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करता है तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का उत्साह प्रदान करता है।
Also Read- हिस्ट्रीशीट रद्द कराने के लिए आशुतोष की हाई कोर्ट में दस्तक, पुलिस की निगरानी को बताया असंवैधानिक।
What's Your Reaction?


