Prayagraj News: स्वच्छ महाकुम्भ के नारे को सार्थक कर रहे प्रयागराज के छात्र, झाड़ू लेकर नालियों और खुले स्थानों में फैले पॉलिथीन व अन्य कचरे को किया एकत्रित।

महाकुम्भ (Mahakumbh) के समापन के बाद सीएम योगी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान से बड़ी संख्या में जुड़ रहे छात्र....

By INA News Desk
Mar 5, 2025 - 17:37
100 Views
Prayagraj News: स्वच्छ महाकुम्भ के नारे को सार्थक कर रहे प्रयागराज के छात्र, झाड़ू लेकर नालियों और खुले स्थानों में फैले पॉलिथीन व अन्य कचरे को किया एकत्रित।
Advertisement
Advertisement
  • लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सेक्टर 18 में चलाया स्वच्छता अभियान
  • महाकुम्भ की समाप्ति के पश्चात भी स्वच्छ महाकुम्भ के संकल्प को जीवंत बनाए रखने के लिए किया गया अभियान का आयोजन
  • अभियान में 100 से अधिक एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित विद्यार्थियों ने लिया भाग 
  • छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी उठाई झाड़ू, मानव श्रृंखला बनाकर भी दिया गया स्वच्छता का संदेश

प्रयागराज: महाकुम्भ के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता का जो अभियान प्रयागराज में शुरू किया था, उसे अब यहां के नागरिक और छात्र आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में कुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से लाला मनमोहन दास इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सेक्टर 18 में स्वच्छता अभियान चलाया। महाकुम्भ समाप्ति के पश्चात भी स्वच्छ महाकुम्भ के संकल्प को जीवंत बनाए रखने के लिए इस अभियान का आयोजन किया गया।

  • विद्यार्थियों ने झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश

अभियान में 100 से अधिक एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने झाड़ू लेकर नालियों और खुले स्थानों में फैले पॉलिथीन व अन्य कचरे को एकत्रित किया। इसके साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

  • शिक्षकों ने भी बढ़ाया हाथ, लिया स्वच्छता का संकल्प

अभियान में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य शिक्षकगण भी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है।

  • स्वच्छता से जागरूक होंगे स्कूली बच्चे

प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि महाकुम्भ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय स्वच्छता प्रबंधन किया गया था, लेकिन फिर भी कुछ स्थानों पर पॉलिथीन और अन्य कचरा जमा हो गया था, जिसे हटाना पर्यावरण के लिए आवश्यक था। उन्होंने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदत विकसित करेगा और गंगा तट को स्वच्छ रखने में सहायक होगा।

Also Read- Budget News 2025: बजट पर चर्चा के दौरान सीएम ने कहा- पहले माफिया दौड़ाता था, पुलिस भागती थी, माफिया को पुलिस सैल्यूट करती थी।

  • विद्यार्थियों का संकल्प – स्वच्छता अभियान जारी रहेगा

झूंसी स्थित गंगा तट पर बसे लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे आगे भी स्वच्छता अभियान जारी रखेंगे और समाज में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement