Prayagraj News: हंगामा- वेतन कटौती के बाद अधीक्षक के पास पहुंची महिलाकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने CMO से जबाव मांगा। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। सीएचसी में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर तैनात सुषमा व अन्य ...

By INA News Desk
Jan 9, 2025 - 19:39
94 Views
Prayagraj News: हंगामा- वेतन कटौती के बाद अधीक्षक के पास पहुंची महिलाकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने CMO से जबाव मांगा। 
Advertisement
Advertisement

प्रयागराज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। सीएचसी में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर तैनात सुषमा व अन्य महिला कर्मचारी शिकायत लेकर अधीक्षक डॉ. अनुपम के पास पहुंची तो कहासुनी हो गई। इसके बाद अधीक्षक ने महिला कर्मियों को भगाना शुरू कर दिया। महिला कर्मी का आरोप है कि उसे जमीन में गिराकर पीटा गया। बाल पकड़ा गया। कई महिला कर्मचारी रोने लगीं। इस मामले में सीएमओ से शिकायत की गई है। साथ ही सोरांव थाने में तहरीर दी गई है। सीएचसी अधीक्षक के कक्ष में महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर से विवाद के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अस्पताल पहुंचकर सीसीटीवी खंगालते हुए घटना की जांच पड़ताल की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अनुपम द्विवेदी से मंगलवार को डाटा एंट्री ऑपरेटर सुषमा मौर्य से नोकझोंक हो गई। अस्पताल के कुछ कर्मचारी बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया था। अधीक्षक ने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व मारपीट के साथ गाली गलौज की तहरीर सुषमा मौर्य समेत तीन के खिलाफ सोरांव पुलिस को दिया। वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर सुषमा मौर्य ने अधीक्षक के खिलाफ मारपीट व अभद्रता की तहरीर दी है। फूलपुर के हुसामगंज के रहने वाले अमित मौर्या की पत्नी सुषमा मौर्या ने तहरीर दी है कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव प्रयागराज में डाटा इन्ट्री आपरेटर के पद पर कार्य करती हैं।

Also Read- Crime News: महिला के शख्स ने रेलवे स्टेशन पर काटे बाल, तो पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार।

पिछले कुछ महीनो से अधीक्षक अनुपम द्विवेदी द्वारा वेतन लगातार कटौती की जा रही है। इस माह भी वेतन कटकर मिलने पर वह शिकायत लेकर पहुंचीं। महिलाकर्मी का आरोप है कि 7 जनवरी को ऑफिस में गई। उनके साथ अन्य महिला कर्मी गीता शमी और मीना भी थी। इन महिला कर्मचारियों का वेतन भी जबरन काट दिया गया था। इसी सिलसिले में सवाल जवाब के दौरान हंगामा हुआ। महिला का आरोप है कि पूछने पर कि क्यों वेतन काटा जा रहा है, अधीक्षक अपनी कुर्सी से उठ कर जाने लगे। उन्हें रोका गया तो धक्का देने लगे। मारपीट की। बाल पकड़ कर मुझे गिराते हुए पैर से भी मारने लगे।

कर्मचारी का कहना है कि आफिस में एक कैमरा लगा है जिसकी निगरानी निजी तौर पर निजी मोबाइल पर करते हैं। इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को पत्राचार एवं मौखिक रूप से दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर सोरांव पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर बुधवार को जांच पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर सूचित करते हुए जवाब मांगा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का जवाब सोरांव पुलिस को मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement