मसूरी गुरु नानक स्कूल के पास धूमनगंज के पास के जंगलों में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरा तफरी।

By INA News Desk
Jun 15, 2024 - 14:37
70 Views
मसूरी गुरु नानक स्कूल के पास धूमनगंज के पास के जंगलों में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरा तफरी।

रिपोर्टर सुनील सोनकर

मसूरी गुरु नानक स्कूल के पास धूमनगंज के पास के जंगलों में अचानक से आग लगे जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई । घटना की सूचना मिलते ही मसूरी वन विभाग के कर्मचारी वन दरोगा पूरण सिंह रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई परंतु आग ने विकराल रूप ले लिया था।

जिसके बाद मसूरी फायर सर्विस के जवान 2 फायर टेंडर के साथ फायर सर्विस अधिकारी धीरज तड़ियाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मसूरी फायर सर्विस अधिकारी धीरज तडियाल ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही वह फायर सर्विस के जवानों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।  

उन्होंने कहा कि जंगल के पास स्कूल और काफी रियासी इलाके थे अगर समय से आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि किसी सामाजिक तत्व द्वारा जंगल में आग लगाई गई होगी जिसको लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के भी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और आग पर काबू पाने मे उनका सहयोग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow