मसूरी में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
रिपोर्टर सुनील सोनकर
पहाड़ों की रानी मसूरी में एनडीए में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मसूरी के भाजपा कार्यकर्ता पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और जमकर जषन मनाया। इस मौके पर जमकर आतिषबाजी की गई और मिठाई बाटकर एक दूसरे को बधाई दी गई।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए ह।ैं उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री द्वारा सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है ।वहीं भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर आ रहा है। ।उन्होंने कहा कि आज एनडीए गठबंधन की केंद्र में सरकार बन गई है जिसका नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और उनका पूरा विश्वास है कि भारत देश जल्द विश्व के विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होगा।
What's Your Reaction?