मसूरी में टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी रोगियों को जागरूक कर पौष्टिक आहार किया वितरित।

By INA News Desk
Jun 6, 2024 - 18:14
56 Views
मसूरी में टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी रोगियों को जागरूक कर पौष्टिक आहार किया वितरित।
Advertisement
Advertisement

मसूरी। टीबी उन्मूलन के लिए उप जिला चिकित्सालय में एक्शन फॉर एडवांसमेंट आफ सोसाइटी(आस) और उप जिला चिकित्सालय ने संयुक्त अभियान चलाकर 20 से अधिक टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया। उप जिला चिकित्सालय मसूरी में एक अभियान टीबी से मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें टीबी रोग व उससे बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया।

वहीं टीबी रोगियों को अंगीकृत करने के आह्वान के साथ 20 से अधिक टीबी रोगियों को पोषक आहार वितरित किया गया। उप जिला चिकित्सालय में आयोजित टीबी उन्मूलन के लिए आस संस्था के माध्यम से नंदा तू राजी खुशी रैंया कार्यक्रम के तहत टीबी रोग के बारे में विस्तार से और बचाव के उपाय बताये गये। इस मौके पर उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. यतेन्द्र सिंह ने कहा कि टीबी जैसे रोग से निपटने के लिए समाज की बड़ी संस्थाओं को आगे आ रहे है व उन्हें गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रहे है। उन्होंने बताया कि डेटा के अनुसार करीब 23 सौ टीबी रोगी हैं।

उन्हें सक्षम को छोड़कर सभी रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रहे है। उन्होने कहा कि अस्पताल में भी टीबी रोगियों को विशेष सुविधा प्रदान की जाती है व विगत वर्ष भी पोषाहार दिया गया था, लेकिन इस रोग के प्रति आज भी समाज गलत धारणा है व उनके प्रति ठीक व्यवहार नहीं किया जाता इसके लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत है।
आस संस्था की सचिव हेमलता ने कहा कि संस्था गत बीस सालों से टीबी रोगियों के बीच में कार्य कर रहे है व उन्हें पोषाहार उपलब्ध करा रहे हैं वहीं टीबी चैंपियन को वालियंटर बना कर जोड रहे हैं।

ताकि वे टीबी रोगियों को सहयोग कर सकें। उन्होने कहा कि यह कार्य संयुक्त रूप से किया जा रहा है जिसमें सरका व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं व समृद्ध संस्थाओं के साथ बात कर उन्हें टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए कहते है।

रिपोर्टर सुनील सोनकर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement