हरदोई: पापकार्न मेकिंग मशीन योजना के लिए 05 सितम्बर तक करें आवेदन- सुष्मिता सिंह

Aug 30, 2024 - 00:03
 0  49
हरदोई: पापकार्न मेकिंग मशीन योजना के लिए 05 सितम्बर तक करें आवेदन- सुष्मिता सिंह

हरदोई।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है कि उ०प्र० सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री के प्राथमिकता कार्यक्रम योजना अन्तर्गत बोर्ड द्वारा जनपद को पापकार्न मेकिंग मशीन वर्ष 2024-25 हेतु 10 लाभार्थियों का चयन किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें जनपद के भुर्जी समाज के लोग या इस उद्योग में रूचि रखने वाले बेरोजगार युवक एवं युवतियां अपना आवेदन इस योजना में ऑनलाइन कर सकता है। आवेदक की आयु 18 वर्ष 50 वर्ष एवं साक्षर होना अनिवार्य है, ऑनलाइन हेतु विभागीय पोर्टल upkvib.gov.in  पर 05 सितंबर 2024 तक कर सकता है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर संख्या व नकल, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दो फोटो आवश्यक है। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow