हरदोई: बॉलीबॉल-मैत्री मैच- उपजिलाधिकारी की टीम ने नगर मजिस्ट्रेट की टीम को हराया
हरदोई।
मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस खेल दिवस के अंतर्गत आज स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन प्रशासन की दो टीमों ने भी बॉलीबॉल का मैत्री मैच खेला। एक टीम के कप्तान नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व दूसरी टीम के कप्तान उप जिलाधिकारी माधव उपाध्याय रहे। उप जिलाधिकारी माधव उपाध्याय की टीम ने नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी की टीम को 21-7 से हराया।
उपस्थित अन्य अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने विजेता टीम को बधाई दी। नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों ने बैडमिंटन में भी अपने हाथ आजमाये। खेल प्रतियोगिताओं के अंत में नगर मजिस्ट्रेट ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तान्या सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









