हरदोई न्यूज़: पर्यावरण दिवस के संदर्भ में चल रहे सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत विद्यालय में एक किचन गार्डन की स्थापना की गई- प्राचार्य

By INA News Desk
Jun 6, 2024 - 18:28
87 Views
हरदोई न्यूज़: पर्यावरण दिवस के संदर्भ में चल रहे सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत विद्यालय में एक किचन गार्डन की स्थापना की गई- प्राचार्य

हरदोई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के तत्वाधान में पर्यावरण दिवस के संदर्भ में चल रहे सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत आज स्कूल एवम घर में किचन गार्डन के निर्माण उसके रखरखाव एवम उपयोगिता को इंगित करने के लिए विद्यार्थियों , अभिवावकों एवम शिक्षकों ने इससे संबंधित क्रियाकलापों में सक्रियता से भाग लिया तथा पुदीना, धनिया, अमरूद, तुलसी, आम, बैगन , लौकी आदि के पेड़ो को रोपित किया एवम उनकी सही तरीके से देख – भाल के बारे में चर्चा की ।

कार्यक्रम के प्रभारी योगेश्वर सिंह ने कहा की हम सभी अपने घर में किचन गार्डन में सब्जियों को उगाकार बिना खाद की सब्जियों को प्राप्त कर सकते हैं जिनका कोई भी नुकसान नहीं है इन किचन गार्डन में हम अपने घर में बनाई गई हर्बल खाद  का उपयोग कर सकते हैं जिससे एक तरफ अपशिष्ट का प्रबंध होगा वहीं दूसरी तरफ किचन गार्डन में उगाई गई सब्जियों को पोषण भी मिलेगा।

प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने बताया कि विद्यालय में एक निश्चित स्थान पर किचन गार्डन की स्थापना की गई है और वहां पर सब्जियों को उगाया जा रहा है उन्होंने अभिभावक , छात्रों एवं शिक्षकों से भी अनुरोध किया कि वह भी अपने घर में उपस्थित टेरिस अथवा जमीन में किचन गार्डन की स्थापना करें तथा आवश्यक सब्जियां एवं साग भाजी को घर में ही उगाना शुरू करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow