गाँधी भवन सभागार में हुआ योग सप्ताह का शुभारंभ।

By INA News Desk
Jun 15, 2024 - 15:09
172 Views
गाँधी भवन सभागार में हुआ योग सप्ताह का शुभारंभ।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह का शुभारंभ आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गांधी भवन सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही सभी तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर भी योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

गांधी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, उप कृषि निदेशक डॉ नंदकिशोर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी आशा रावत, क्षेत्रीय होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी और अन्य अधिकारी कार्मिक और नागरिक उपस्थित रहे।

पतंजलि योगपीठ के योग शिक्षक हरिवंश सिंह ने सभी को योग कराया। डीएम साहब ने सभी को करें योग रहे निरोग के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा सभी ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जनपद में आज से 21 जून तक सुबह योग सप्ताह मनाया जाएगा।

सभी जनपदवासी योग की शिक्षा लें योग करें और अपना और अपने परिवार जनों का स्वास्थ्य बेहतर करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश और विश्व में योग के प्रति स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागरूकता आ रही है। उन्होंने बताया कि 21 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में बहुत बड़े स्तर पर सुबह 5.30 बजे से योग दिवस समारोह का आयोजन होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement