हथकरघा वस्त्र उत्पाद इकाई लगाने हेतु 25 जून तक आवेदन करें:- दुर्गेश कुमार

Jun 15, 2024 - 15:11
54 Views
हथकरघा वस्त्र उत्पाद इकाई लगाने हेतु 25 जून तक आवेदन करें:- दुर्गेश कुमार

हरदोई। उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवक/युवतियों को हथकरघा वस्त्र उत्पाद की इकाई लगाये जाने के उद्वेश्य से (एक जनपद-एक उत्पाद उत्पादन वित्त पोषण योजना) के तहत संचालित हथकरघा वस्त्र एवं वस्त्र उत्पाद इच्छुक युवक/युवतियां विभागीय वेबसाइट diupmsme.upsc.gov.in  पर 25 जून 2024 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

उपायुक्त ने अवगत कराया है इस योजना में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में  उत्पादन आधारित परियोजनाओं को 25 प्रतिशत तथा 25 लाख से 05 लाख की इकाइयों को रू0-6.25 लाख अथवा परियोजना लागत का 20 प्रतिशत जो भी अधिक हो तथा 50 लाख से 150 लाख तक की इकाइयों को रू0-10 लाख अथवा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत जो भी हो मार्जिन मनी के रूप में दिया जायेगा। 

और इकाईयां स्थापित करने हेतु आवेदन को सामान्य वर्ग के लाभार्थियों 10 प्रतिशत तथा विशेष श्रेणी के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 05 प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना अनिवार्य होगा और अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग कार्यालय से सम्पर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow