नगर पंचायत कुरसठ में 8 जुलाई को होगा मतदान:- मंगला प्रसाद सिंह

Jun 15, 2024 - 15:13
119 Views
नगर पंचायत कुरसठ में 8 जुलाई को होगा मतदान:- मंगला प्रसाद सिंह
  • उप निर्वाचन गतिविधियों की जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध करायें:-जिला मजिस्ट्रेट

हरदोई। जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत कुरसठ के रिक्त वार्ड नम्बर-03 रामनगर (आरक्षित वर्ग महिला पद हेतु उप चुनाव 08 जुलाई 2024 को कराया जायेगा।

उन्होने बताया है कि उक्त उप चुनाव के लिए तहसील बिलग्राम के नयाब तहसीलदार मल्लावां के न्यायालय में 18 जून 2024 से नामांकन पत्र बिक्रय किये जायेगें और नामांकन पत्र अतिंम तिथि 22 जून तक अपरांह तीन बजे तक जमा किये जाये तथा 24 जून को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी व 26 जून को नाम वापसी की प्रक्रिया, 27 जून को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किये जायेगें और 08 जुलाई 2024 को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर प्रातः 07 बजे से सायं 05 बजे तक मतदान होगा तथा 10 जुलाई 2024 को तहसील बिलग्राम के सभागार में प्रातः 08 बजे से कराई जायेगी।

जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी/रिटर्निग अधिकारी बिलग्राम को निर्देश देते हुए कहा है कि अपने सहायक रिटर्निग अधिकारी के साथ समन्वय बनाकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने से लेकर नामांकन पत्रों की संवीक्षा, नाम वापसी, प्रतीक चिन्ह आवंटन एवं मतगणना की कार्यवाही तहसील मुख्यालय पर करायें और उक्त उप चुनाव को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा समस्त गतिविधियों की जानकारी प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी को भी उपलब्ध करायें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow