Crime News: महिला के शख्स ने रेलवे स्टेशन पर काटे बाल, तो पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार। 

महाराष्ट्र के दादर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने एक 35 साल की व्यक्ति को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया कि उसने एक ...

Jan 9, 2025 - 12:55
71 Views
Crime News: महिला के शख्स ने रेलवे स्टेशन पर काटे बाल, तो पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में एक शख्स ने एक महिला के बाल काटे तो पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे महिला के लंबे बाल पसंद नहीं थे।

  • लंबे बालों से परेशान था शख्स

महाराष्ट्र के दादर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने एक 35 साल की व्यक्ति को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया कि उसने एक महिला के बालों को काट दिया था। इस मामले में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 35 साल का दिनेश गायकवाड एक निजी कंपनी में काम करता है। उसे मंगलवार को सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करने का काम किया गया है। आरोपी पर आरोप लगा कि उसने एक महिला के बालों को रेलवे स्टेशन पर काट दिया था। क्योंकि उसे महिला के लंबे बालों से नफरत थी। महिला ने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन भीड़ की वजह से आरोपी भाग गया था।

Also Read-Viral News: रेगिस्तान में गाड़ी ले जाना शख्स को पड़ा महंगा, उठानी पड़ी बड़ी परेशानी।

  • महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

एक शख्स के द्वारा महिला के रेलवे स्टेशन पर बाल काटे जाने के मामले में महिला ने तुरंत रेलवे पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि उसके किसी ने बाल काट दिए हैं। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने ही महिला के बालों को रेलवे स्टेशन पर काटा था। पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने का काम किया है।

बताते चलें कि इससे पहले भी एक हैरान कोल्हापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक लड़की ने भागकर शादी कर ली तो गुस्साए मामा ने रिसेप्शन के खाने में जहर मिला दिया। जैसे ही इस बात का पता मेहमानों को लगा तो खलबली मच गई। वही बताया गया था की भांजी ने भाग कर अपनी मर्जी से शादी की थी और इसी वजह से मामा नाराज था और उसने खाने में जहर मिलाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow