नुक्कड सभाओं में बोली सांसद, बीते 5 सालों में 70 हजार से अधिक लोगों के विवादों को निपटवाया।
सुलतानपुर। चिलचिलाती धूप और दिनभर चलती तेज गर्म हवाओं के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी का जनसंपर्क जारी है। सांसद ने सदर जयसिंहपुर विधानसभा में दर्जन से अधिक सभाओं को संबोधित किया। नगर के हथियानाला में स्थित निषाद बस्ती में लोगों को संबोधित करते हुए कहा जाति देखकर नही विकास पर वोट करना।
उन्होंने कहा निषाद समाज से मेरा व वरूण भइया का दिल से रिश्ता हैं। वरुण ने निषाद समाज के मांग पर लगभग 46.23 लाख रुपए की सांसद निधि से बाधमंडी गोदाम का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कोरोना हो या अन्य कोई मुसीबत जब भी जरूरत पड़ी मैं पूरी ताकत के साथ निषाद समाज के साथ खड़ी हूं और खड़ी रहूंगी। सांसद ने कहा 5 सालों में मैं हर 15 दिन में तीन दिन रुक कर और आवास पर जनता दरबार लगाकर तथा जो मेरे पास नहीं आ सकते खुद गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को निस्तारित करती रही।
मुझे खुशी है कि मैंने अब तक 70 से 80 हजार लोगों के विवादों व समस्याओं का निस्तारण कराया है। उन्होंने कहा मैंने और मेरी पार्टी ने हर वर्ष अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को बताया हैं। उन्होंने कहा कि वह जब भी आती हैं अपने कामकाज का हिसाब जनता को देती रही हैं। मैंने बिना सरकारी मदद के रामायण कालीन व भगवान राम से जुड़े धोपाप मंदिर को सजाया व संवारा है।भविष्य में यह मन्दिर भारत के सुप्रसिद्ध मन्दिरों में एक होगा।
उन्होंने बताया महिलाओं के आजीविका के लिए उन्होंने धोपाप ब्रांड की शुरुआत की है।जिसमें अगरबत्ती,धूप बत्ती,मोमबत्ती,साबुन समेत सैकड़ो उत्पाद बनाए जा रहे हैं।समूह से जुड़ीं हजारों महिलाएं धोपाप ब्रांड के उत्पाद बनाकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। धीरे-धीरे धोपाप ब्रांड भी भारत का नंबर एक ब्रांड बनेगा।विभिन्न सभाओं को विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, सुमन सिंह आदि ने संबोधित करते हुए सांसद के कार्यों और कर्मठता की सराहना की।
गांधी ने सदर विधानसभा में डीहढग्गूपुर, मूंगर,जयसिंहपुर बाजार, कारेवन,जजरही,ढेमा संवई खैरहा,शाहपुर लपता, मलवा,हांसापुर,बरूई आदि गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। कार्यक्रमों में विधानसभा संयोजक विनोद सिंह, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, सह संयोजक राघवेन्द्र श्रीवास्तव,नंदन चतुर्वेदी,ब्लॉक प्रमुख चन्दर प्रताप सिंह नवनीत सिंह सोनू, संदीप पांडेय, विवेक सिंह विपिन,संतोष सिंह प्रधान,
शशीकांत पाण्डे,नरेंद्र कुमार सिंह, कमलेश वर्मा,भानु प्रताप प्रधान, निर्भय सिंह,बाबी सिंह,पन्ना लाल जायसवाल, शोभनाथ यादव,काली सहाय वर्मा,डॉ कृष्ण कुमार अग्रहरि, रमेश अग्रहरी,डॉ विनय प्रजापति,राजीव गुप्ता प्रधान, सुभाष सिंह,शरद मिश्रा बूथ अध्यक्ष,रणजीत सिंह,शिव प्रसाद सिंह,राजीव सिंह,प्रदीप शर्मा, रमेश अग्रहरि,अवधेश कुमार सिंह अग्रहरि धर्मेंद्र सिंह रतनेश तिवारी,रामकेश यादव, मोनू उपाध्याय बहादुर सिंह प्रधान मिंटू सिंह अमित सिंह प्रधान मैरी रंजीत, प्रधान वीरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।