Hardoi News: 3 वर्षों से पुल नहीं हो रहा पूरा, क्षेत्रीय नागरिकों को करना पड़ रहा काफी परेशानी का सामना। 

भाजपा सरकार के एजेंडे में विकास के मुद्दे को प्रथम स्थान दिया गया है। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू द्वारा क्षेत्र को कई....

By INA News Desk
Dec 25, 2024 - 15:49
33 Views
Hardoi News: 3 वर्षों से पुल नहीं हो रहा पूरा, क्षेत्रीय नागरिकों को करना पड़ रहा काफी परेशानी का सामना। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी 

टपुआ नोनखारा / सांडी। भाजपा सरकार के एजेंडे में विकास के मुद्दे को प्रथम स्थान दिया गया है। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू द्वारा क्षेत्र को कई पुलों की सौगात दी गई जिसमें से एक टपुआ, नोनखारा एवं अब्दुल्लापुर के पास वाला निर्माणाधीन नीलम नदी का पुल भी है। विगत तीन वर्षों से यह पुल बन रहा है लेकिन आज भी यह पल नहीं बन सका है, जिसका प्रमुख कारण विभागीय लापरवाही है।  

पुल को जोड़ने वाले दोनों किनारो पर बनने वाले अप्रोच बनने से पहले ही कट जाते हैं। इन अप्रोच को कुशल लोगों द्वारा बनाया जाता है जिस कारण कार्य शुरू होने से पहले ही यह कट जाते हैं। आपको बता दें कि इस पुल के बनने से आसपास के पचासों गांव तो लाभान्वित होंगे ही, साथ ही कन्नौज से बिलग्राम एवं सांडी भी सीधा जुड़ जाएगा। पुल बनने से आवागमन सुगम होने के साथ ही किसानों की फसल भी समय पर मंडियों तक पहुंच सकेगी और उन्हें अपनी फसल का पूरा दम मिल सकेगा। क्षेत्र की जनता उसे समय का इंतजार कर रही है जब यह पुल बनकर तैयार होगा और लोगों की परेशानियां दूर हो सकेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow