Hardoi News: नशेड़ियों ने लोगों का सड़क पर निकलना किया मुश्किल, इलाके की महिलाओं में रोष। 

बिलग्राम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले जरौली नेवादा कस्बे में आए दिन शराबियों की वजह से आसपास के गांवों से बाजार के लिए आने वाले लोगों एवं गांव.....

By INA News Desk
Dec 25, 2024 - 15:35
42 Views
Hardoi News: नशेड़ियों ने लोगों का सड़क पर निकलना किया मुश्किल, इलाके की महिलाओं में रोष। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी 

जरौली नेवादा / बिलग्राम। बिलग्राम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले जरौली नेवादा कस्बे में आए दिन शराबियों की वजह से आसपास के गांवों से बाजार के लिए आने वाले लोगों एवं गांव की महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। देसी शराब के ठेके पर सुबह से ही शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है और शराब पीने वाले सड़क पर नशे के सुरूर में लोगों को परेशान करना शुरू कर देते हैं। आप देख सकते हैं की एक युवक शराब के नशे में बीचों-बीच सड़क पर बैठा हुआ है और अपने हाथ में शराब का क्वार्टर पकड़े हुए हैं।

Also Read- Viral News: लड़के ने ऐसा किया डांस, लोग बोले इसे हो किया गया।

सड़क के बीचों-बीच बैठने के कारण आने जाने वाले वाहनों एवं आम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों से युवक के बारे में पता करने पर बताया गया कि यह एक स्थानीय युवक है जो स्थानीय निवासी होने के कारण आए दिन लोगों को परेशान किया करता है। आसपास के लोगों एवं स्थानीय महिलाओं से जानकारी करने पर उन्होंने बताया की आए दिन हम सभी लोगों को ऐसे शराबियों के कारण सड़क पर निकलना मुश्किल होता है एवं बहू बेटियों को निकालने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow