मुख्यमंत्री ने दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए दिए नियुक्ति पत्र 

मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके अलावा

Jul 9, 2026 - 19:08
 0  11
मुख्यमंत्री ने दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए दिए नियुक्ति पत्र 
मुख्यमंत्री ने दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए दिए नियुक्ति पत्र 

बांदा: मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र आदि भी सौंपा। इस दौरान बांदा की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों का अन्नप्राशन कराया, महिलाओं को पोषण से भरी पोटली दी। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवाओं से बातचीत भी की। बेसिक शिक्षा परिषद के स्टॉल पर स्कूल चलो अभियान व बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की जानकारी ली और उन्हें चॉकलेट दी। स्थानीय प्रशासन की तरफ से सीएम को शजर पत्थर से निर्मित शिवालय भेंट किया गया

सीएम के हाथों इन्हें मिला सम्मान...

1- पुष्पा देवी- आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र 
2- पूजा- आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र
3- रश्मि अग्रवाल- सहायक अध्यापिका- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 
4- अजीत सिंह- सहायक अध्यापक- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 
5- मंजू देवी व भारती सिंह- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 8.95 करोड़ से अधिक का चेक 
6- सरोज देवी- ई रिक्शा की चाबी 
7- सुमत देवी- सिलाई मशीन 
8- अनिल कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक 
9- मूरतध्वज- ट्रैक्टर की चाबी 
10- मुलायम- आयुष्मान कार्ड 
10- अरविंद कुमार- आयुष्मान कार्ड 
11- गेनिया- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख का चेक 
12- अभिषेक सोनी- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 7500 का चेक 
13- अंशु- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र 
14- रमेश प्रजापति- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबी
15- रामरतन- मुख्यमंत्री माटी कला टूल किट्स योजनान्तर्गत विद्युत चालित चाक प्रमाण पत्र 
16- वंदना गुप्ता- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रमाण पत्र 
17- शोभाराम कश्यप- पक्षी बचाओ कार्य के लिए आपदा विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र।

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।