Lucknow: पेपर लीक की कुप्रथा से मुक्त होगा देश, प्रतिभाशाली युवाओं को मिलेगा न्याय- उप मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संसद के दोनों सदनों से ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक

Jul 31, 2026 - 21:04
68 Views
Lucknow: पेपर लीक की कुप्रथा से मुक्त होगा देश, प्रतिभाशाली युवाओं को मिलेगा न्याय- उप मुख्यमंत्री
पेपर लीक की कुप्रथा से मुक्त होगा देश, प्रतिभाशाली युवाओं को मिलेगा न्याय- उप मुख्यमंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संसद के दोनों सदनों से ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ के पारित होने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 
राष्ट्रीय स्तर पर  यह एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि  है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए तथा देश के युवाओं से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए कठोर कानून लागू करने के संबंध में दिए गए आश्वासन के अनुरूप यह महत्वपूर्ण कानून  संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है और शीघ्र ही लागू होगा।

उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से देश में पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा प्रतिभाशाली और मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ होने वाले अन्याय को रोका जा सकेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निकट भविष्य में देश पेपर लीक की कुप्रथा से मुक्त होगा और लाखों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में युवाओं के हितों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए केन्द्र सरकार निरंतर प्रभावी एवं निर्णायक कदम उठा रही है। यह विधेयक युवाओं के विश्वास को मजबूत करने तथा परीक्षा प्रणाली की शुचिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संसद से ‘वंदे मातरम् विधेयक’ के पारित होने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पारित होना आवश्यक था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के तीसरे कार्यकाल में इसे संसद से पारित किया गया है। उन्होंने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विधेयक के पक्ष में मतदान करने वाले सभी सांसदों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।

Also Read- India Gold Demand Q2 2026: देश में सोने की मांग 6% घटी, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow