Hardoi News: जिलाधिकारी ने संविधान की उद्देशिका का किया वाचन- और कहा संविधान हमारे नागरिक अधिकारों की आधारशिला।

संविधान दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द सभागार में जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह....

Nov 26, 2024 - 19:42
61 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने संविधान की उद्देशिका का किया वाचन- और कहा संविधान हमारे नागरिक अधिकारों की आधारशिला।

हरदोई। संविधान दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द सभागार में जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार तथा कलेक्ट्रेट व विकास भवन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और सभी लोगों ने लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज से अमृत महोत्सव वर्ष की शुरुआत हुई है। भारत का यह संविधान हम सबको भारत का नागरिक होने का अधिकार देता है और इसके माध्यम से हमको सामान मताधिकार का अधिकार मिलता है।

Also Read- Hardoi News: आंगनबाड़ी केंद्रों को वितरित किए गए बर्तन, गर्म भोजन के लिए 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिले संसाधन।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने उद्देशिका का वाचन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज के दिन ही हमारे देश को संविधान मिला था। संविधान हमारे नागरिक अधिकारों की आधारशिला है। संविधान दिवस पर सभी तहसीलों व विकास खण्डो में भी उद्देशिका का वाचन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow