Crime News: प्रेमिका की 28 अप्रेल को होनी थी शादी प्रेमी को आया गुस्सा मार दी गोली। 

बिहार के नालंदा से एक हैरान परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर ....

Apr 17, 2025 - 11:21
73 Views
Crime News: प्रेमिका की 28 अप्रेल को होनी थी शादी प्रेमी को आया गुस्सा मार दी गोली। 

बिहार में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं पुलिस ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।

  • प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली

बिहार के नालंदा से एक हैरान परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागा नहीं बल्कि आरोपी ने खुद को गोली मार ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताते चलें कि मामला सिलाव थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी का है। यहां एक सनकी आशिक अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंच गया जहां पर उसने पिस्तौल निकाली और उससे अपनी प्रेमिका को गोली मार दी, फिर उसकी मां को गोली मारी और बाद में खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे जहां मामले को गंभीरता से लिया।

Also Read- Crime News: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पति का काटा सिर, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार।

  • 28 अप्रैल को लड़की की होनी थी शादी

मामले को लेकर पता चला कि चंडी मऊ इलाके में रहने वाला मनीष कुमार पूनम कुमारी से प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था लेकिन जब उसको पता चला कि उसकी प्रेमिका की शादी किसी और लड़के के साथ में हो रही है और उसके लिए तारीख भी तय हो चुकी है जिसके बाद मनीष कुमार ने प्रेमिका को गोली मारने का फैसला लिया और उसके बाद उसके घर पर पहुंच गया जहां उसने सबसे पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर उसकी मां पुटटूस देवी को गोली मार दी।

उसी के साथ उसने अपने आप को भी गोली मार ली जिसके बाद उसको तुरंत पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 अप्रैल को पूनम कुमारी का विवाह होना है जिसको लेकर उसका प्रेमी मनीष कुमार नाराज हो गया और उसने प्रेमिका और उसकी मां को गोली मार दी। फिलहाल में पूरी मामले की गंभीरता की जाँच पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow