Delhi News: कोर्ट के अंदर जमकर चले लात-घूँसे, महिलाएं भी दिखी मारपीट करती।

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में 20 जुलाई 2024 को दो वकीलों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है....

Apr 17, 2025 - 11:31
65 Views
Delhi News: कोर्ट के अंदर जमकर चले लात-घूँसे, महिलाएं भी दिखी मारपीट करती।

दिल्ली के कोर्ट रूम में अचानक से कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बड़ा की दोनों तरफ से लात घूँसे से चलने लगे। कुछ देर बाद मामले को शांत कराया गया।

  • कोर्ट के अंदर मारपीट

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में 20 जुलाई 2024 को दो वकीलों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में दोनों वकील क्लाइंट्स से जुड़े एक मामले को लेकर आपस में भिड़ गए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों वकील एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसा रहे हैं, जबकि आसपास कई लोग खड़े हैं और पुलिस भी उन्हें अलग करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे नहीं मान रहे। पुलिस ने इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शकरपुर थाना पुलिस की टीम को मौके पर भेजा था। जांच अधिकारी को पता चला कि दोनों वकील क्लाइंट्स से जुड़े मामले को लेकर झगड़ रहे थे। पुलिस ने दोनों वकीलों से मेडिकल जांच (MLC) कराने को कहा था, लेकिन दोनों पक्षों ने इससे इनकार कर दिया। इसके बजाय, उन्होंने इस मामले को बार एसोसिएशन के सामने उठाने का निर्णय लिया।

Also Read- Crime News: प्रेमिका की 28 अप्रेल को होनी थी शादी प्रेमी को आया गुस्सा मार दी गोली।

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी सुर्खियों में...

दिल्ली यूनिवर्सिटी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है क्योंकि यहां छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच में हमेशा नोंक झोंक बनी रहती है। वही लक्ष्मी बाई कॉलेज भी इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि यहां प्रिंसिपल के द्वारा स्कूल की दीवारों पर गोबर लीपने का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला ने बताया कि यह काम एक संकाय सदस्य द्वारा शुरू की गई रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उनके द्वारा खुद वीडियो को बनवाया गया और उसको शेयर करवाया गया जिसमें बताया गया कि आप देसी तरीके से अपने कमरों को ठंडा कर सकते हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को पारंपरिक भारतीय ज्ञान बताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow