Delhi News: पुलिस ने 15 विदेशियों को किया गिरफ्तार, कई देशों के विदेशी नागरिक शामिल। 

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के आदेश जारी हो चुके हैं। ये आदेश उन लोगों के लिए जारी किए गए जो...

By INA News Desk
Apr 15, 2025 - 13:10
63 Views
Delhi News: पुलिस ने 15 विदेशियों को किया गिरफ्तार, कई देशों के विदेशी नागरिक शामिल। 

दिल्ली पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाते हुए 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करने का काम किया। इसमें बांग्लादेश के साथ-साथ अन्य देशों के नागरिक भी शामिल हैं।

  • पुलिस की गिरफ्त में 15 विदेशी नागरिक

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के आदेश जारी हो चुके हैं। ये आदेश उन लोगों के लिए जारी किए गए जो भारत में गैर कानूनी तौर पर रह रहे हैं। इस आदेश का दिल्ली पुलिस लगातार पालन करती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में दिल्ली पुलिस के द्वारा कुछ बांग्लादेशों को गिरफ्तार किया गया था जो कि अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। वही एक बार दिल्ली पुलिस ने फिर से अभियान चलाया और इस अभियान के तहत 15 विदेशियों को गिरफ्तार किया जिनमें बांग्लादेश के साथ-साथ अन्य देशों के नागरिक भी शामिल हैं। जो बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे।

Also Read- Bollywood News: सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, जाँच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां।

  • अवैध विदेशी नागरिकों को भेजा गया डिटेंशन सेंटर

पुलिस की एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से दिल्ली में रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 15 विदेशियों को हिरासत में लिया गया जिनमें से सबसे ज्यादा नाइजीरिया के है जिनकी संख्या 12 है तो वही एक आइवरी कोस्ट का नागरिक का नागरिक है तो दो बांग्लादेश के रहने वाले हैं। इन सभी को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। ये विदेशी लोग बिना वैध वीजा के भारत में तय समय से ज्यादा दिनों से रह रहे थे। इन सभी को फिलहाल में डिटेंशन सेंटर में भेजा गया है फिर उसके बाद इनको इंक्रीज भेजने का काम किया जाएगा। इनसे पूछताछ की जा रही है कि इनके साथ में कितने लोग और शामिल है जो भारत में अवैध तरीके से रह रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow