Bajpur: आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने प्रदेश मैरिट में पाया स्थान। 

आदर्श कन्या इंटर कॉलेज बाजपुर की छात्राओं ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषदीय परीक्षा 2026 में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते

Apr 25, 2026 - 15:32
44 Views
Bajpur: आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने प्रदेश मैरिट में पाया स्थान। 
आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने प्रदेश मैरिट में पाया स्थान। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज बाजपुर की छात्राओं ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषदीय परीक्षा 2026 में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय की तीन छात्राओं ने प्रदेश मैरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। इंटर की मुर्शिदा पुत्री इकरार हुसैन ने नौवां व पलक सक्सैना पुत्री रती सक्सैना ने 91 वां स्थान उप्राप्त किया है। वहीं हाईस्कूल की कनिष्का पुत्री लेखराज ने 22 वाँ स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र खत्री, प्रबंधक सुनील खन्ना, प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति एमपीरस्तोगी, सत्यप्रकाश ग्रोबर, नरेश गोयल सहित शिक्षिकाओं ने सफल छात्राओं को मिष्ठान खिला बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Also Read- Bajpur: उत्तराखंड में बाघ के आतंक से दहशत का माहौल - यशपाल आर्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow